सिरसा: भाजपा महिला मोर्चा ने रेलवे स्टेशन पर लगाई मोदी टी स्टाल

सिरसा, 19 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समर्पित सेवा पखवाड़े के तहत मगंलवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रेलवे स्टेशन पर मोदी टी स्टाल लगाकर यात्रियों को चाय पिलाई गई। खास बात ये रही की मिट्टी के बर्तनों में चाय पिलाई गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी ने की। सर्वप्रथम सभी ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने सख्त व उदार तेवर से विश्व के सबसे ताकतवर नेता के रूप में उभरकर विश्व पटल पर देश का नाम चमका रहे हैं, जो कि देशवासियों के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर राज शर्मा, लखविंद्र कौर, पुष्पा सिंह, पूनम मल्होत्रा,सुमन सिंगला, रजनी, कौशल्या वर्मा एमसी, दर्शना रानी दड़बी,सुनीता, कुलवीर कौर सहित अन्य मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/सुमन/संजीव
