-- 2024 में निश्चित तौर पर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी-कंवरपाल

यमुनानगर, 19 सितंबर (हि.स.)। नये संसद भवन को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने मंगलवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे देश के लिए यह बहुत ही खुशी का क्षण है कि हमारी नई संसद बनी है। पुराने संसद भवन को बहुत समय हो चुका था और आज के समय से नए संसद भवन की जरूरत थी।

महिला आरक्षण बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है।जहां तक महिला आरक्षण की बात है तो भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से इसका समर्थन किया। हमने अपनी पार्टी संगठन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। अन्य किसी दलों में ऐसा नहीं किया गया। इससे चुनावों में महिलाओं की भागदारी और बढ़ेगी।

हरियाणा में इंडिया गठबंधन इकट्ठे चुनाव लड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए अपना दल चलाना ही मुश्किल है। वह अन्य दलों को साथ लेकर नहीं चल सकते। चुनाव नजदीक आते यह सब बिखर जाएंगे। उनके गठबंधन का न तो उद्देश्य और न कोई विजन है। उनका कोई विजन नहीं है। इस गठबंधन को जनता स्वीकार नहीं करेगी।कांग्रेस के विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच की जा रही है। प्रदेश सरकार ने कभी भी द्वेष भावना से कोई काम नहीं किया। विश्व हिंदू परिषद मोनू मानेसर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोनू मानेसर उनसे विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा है और वो उसका समर्थन करते हैं वह अलग बात है। कानून सबसे ऊपर है। कानून किसी की जाति, पार्टी कुछ नहीं देखता। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य पारदर्शिता और बिना किसी भेदभाव के हुआ है। निश्चित रूप से 2024 में जनता का समर्थन भाजपा को मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव

Updated On 20 Sep 2023 12:10 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story