- दुर्घटना के बाद दो हिस्सों में बंट गई बस, अंबाजी से लौट रहे थे श्रद्धालु

पालनपुर, 24 सितंबर (हि.स.)। बनासकांठा जिले की दांता तहसील स्थित अंबाजी से करीब 8 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र चिखला के समीप भादरवी पूनम मेला के दूसरे दिन बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से बस में सवार 40 लोगों में से 35 से अधिक लोग घायल हो गए। 15 घायलों को पालनपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस पलटने का कारण चालक के स्टेयरिंग से काबू खोना बताया जा रहा है।

अंबाजी में भादरवी मेला के कारण बड़ी संख्या में पैदल यात्री संघ अंबाजी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में खेड़ा, नडियाद के कणजरी से 100 से अधिक लोगों का संघ पैदल यात्रा कर अंबाजी पहुंचा था। यहां ध्वजा अर्पण करने के बाद निजी लक्जरी बस से लौट रहा था। आयोजक आशीषभाई के अनुसार रविवार सुबह उन्होंने बस ली थी। सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर भोजन करने जा रहे थे। अंबाजी से आठ किलोमीटर की दूरी पर बस का ब्रेक फेल होने के बाद चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद बस पलट गई। बस में सवार यात्रियों को छोटी-बड़ी चोट लगी है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद/प्रभात

Updated On 24 Sep 2023 9:06 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story