-भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू के गोले

राजपीपला, 29 सितंबर (हि.स.)। नर्मदा जिले के सेलंबा में बजरंग दल की शौर्य यात्रा पर शुक्रवार को पथराव होने और आगजनी की कोशिश से समूचे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर स्थिति को नियंत्रण में किया है। जिला पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इससे पूर्व गुरुवार को भी गणपति प्रतिमा विजर्सन जुलूस पर राज्य में दो जगह अवरोध पैदा करने की कोशिश की गई थी।

जानकारी के अनुसार नर्मदा जिले के दुइधा गांव से सेलंबा तक बजरंग दल ने शौर्य जागरण यात्रा शुरू की है। यह यात्रा समग्र नर्मदा जिले में भ्रमण करने वाली है। शुक्रवार सुबह यात्रा सेलंबा में पहुंची तो कुछ लोगों घरों की छतों से पथराव शुरू कर दिया और आगजनी की कोशिश की। इस घटना में कई लोग घायल हुए है, इसकी अभी सही जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और विधर्मियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। देखते ही देखते घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा के अनुसार विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने सेलंबा के दुइधा से सेलंबा नगर में निकाली शौर्य यात्रा पर पथराव किया गया है। साथ ही दुकानों में आग लगाई गई।

गुरुवार को सावली में गणपति शोभायात्रा पर पथराव

वडोदरा जिले की सावली तहसील के मंजूसर गांव में गणपति की शोभायात्रा को लेकर गुरुवार को दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। घटना के दौरान पथराव भी हुआ, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। इसमें सावली के मंजूसर में कुछ लोग छतों से पत्थर फेंकते दिखते हैं। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला संभाला।

घोघंबा में विसर्जन यात्रा में शामिल युवक को पीटा

गुरुवार को ही पहंचमहाल जिले के घोघंबा में विसर्जन यात्रा के दौरान असमाजिक तत्वों ने बवाल किया। विसर्जन यात्रा में शामिल एक युवक से मारपीट की गई। वायरल वीडियो में कुछ युवकों के टोला ने मिलकर एक युवक की पिटाई की। पुलिस ने भीड़ से युवक को बचाया और उसे बाहर ले गई।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/सुनील

Updated On 29 Sep 2023 4:27 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story