आलिया भट्ट हाल ही में ''रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'' में नजर आई थीं और अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। आलिया की आने वाली फिल्म का नाम 'जिगरा' है। फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो भी शेयर किया है। 'जिगरा' में आलिया एक्टिंग के अलावा प्रोड्यूसर के तौर पर भी नजर आएंगी।

इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर वासन बाला ने किया है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि आलिया भट्ट कंधे पर बैग लटकाए गहरी सोच में खड़ी हैं। साथ ही बैकग्राउंड में आलिया की आवाज भी सुनाई दे रही है। साफ है कि आलिया का किरदार अपने भाई से बात कर रही हैं।

यह भी साफ है कि इस फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। एक बहन अपने भाई की सुरक्षा के लिए क्या करती है। आलिया ने इस फिल्म को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस किया है। इस बात से आलिया फिलहाल बेहद खुश हैं।

फिल्म ''जिगरा'' 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट ''जी ले जरा'' में भी नजर आएंगी, जिसमें कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी हैं। हालांकि प्रियंका की वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। 2023 आलिया के लिए काफी अच्छा साल रहा। इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं और ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

हिन्दुस्थान समाचार/ लोकेश चंद्रा/प्रभात

Updated On 26 Sep 2023 10:33 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story