नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। दक्षिण पूर्वी जिले के सरिता विहार थाना इलाके में एक युवक की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी राजेश देव ने बताया की बीती रात करीब 9:45 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। अली बिहार के गली नंबर 9 में 5-6 लड़के बाइक पर आए और घर में घुसकर चाकू मार गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची पूछताछ में पता चला कि अरविंद मंडल जो गली नंबर 9 के एल 45 में रहते हैं। वह शाम के समय बेटे आकाश के साथ स्कूल से लौटे थे। जैसे ही वह काली मंदिर रोड प्रियंका कैंप के पास पहुंचे, तो उनकी मनोज हलदर नाम के शख्स से बहस शुरू हो गई। इनका पुराना कोई मामला चल रहा था, जिसको लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है। मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर कोई विवाद हुआ था। वह मामला उस समय निपट गया और अरविंद घर पहुंच गए।

उसके बाद रात 9:30 बजे 5-6 लड़के मोटरसाइकिल से अरविंद के घर पर पहुंचे और उन पर और उनकी वाइफ रेखा मंडल पर हमला कर दिया। अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

आगे की छानबीन की तो इस मामले में चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया, जिनकी पहचान राजू पात्रा, रवि उर्फ गोलू और शंभू के रूप में हुई है। इस मामले में विजय और मनोज अभी फरार चल रहा है। यह सभी प्रियंका कैंप के रहने वाले हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अश्वनी/दधिबल

Updated On 17 Sep 2023 12:09 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story