बेगूसराय, 28 सितम्बर (हि.स.)। बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर एक किराना दुकानदार को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। जहां किराना दुकानदार राम उदगार ईश्वर का पुत्र नीरज कुमार ईश्वर रात में अपने दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन अपराधी आए और रंगदारी मांगा। उसने रंगदारी देने से इंकार कर दिया तो उसे दो गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग दौड़े अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे बछवाड़ा पीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल में कुछ देर इलाज के बाद परिजनों से उसे लेकर बगल के ही निजी अस्पताल में चले गए, जहां इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Updated On 28 Sep 2023 10:18 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story