राजगढ़, 2 जून (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम मेंगलादीप में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर गलत काम करने और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

थानाप्रभारी आरएस.सक्तावत के अनुसार ग्राम मेंगलादीप निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि बीती शाम गांव का साउद पुत्र नियामतखां जबरन घर में घुस गया, जिसने जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया, चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। बताया गया है कि घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 450, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज

Updated On 2 Jun 2023 7:36 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story