मीरज़ापुर, 02 जून (हि.स.)। विंध्याचल क्षेत्र के विजयपुर गांव स्थित एक बंधी में शुक्रवार को स्नान कर रहे किशोर की गहरे पानी में चले जाने पर डूबने से मौत हो गई।

विजयपुर निवासी अयान (15) पुत्र नसीम अपने कुछ दोस्तों के साथ बंधी में स्नान करने गया था। तैरना न जानने के कारण गहरे पानी में जाने से डूब गया। किशोर के डूबने की भनक साथियों को भी नहीं लगी। दस से अधिक की संख्या में स्नान रहे दोस्तों ने जब अयान को नहीं देखा तो तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बंधी से अयान का शव बरामद कर लिया गया। दो भाईयों में बड़ा अयान कक्षा नौ का छात्र था। पिता नसीम दुबई में काम करते हैं। किशोर के डूबने की खबर लगते ही परिजन रोते बिखलते घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उसे घर पर नहाने के लिए कहा गया था लेकिन वह दोस्तों का साथ पाकर बंधी में नहाने चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करा परिजन को सौंप दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/मोहित

Updated On 2 Jun 2023 7:36 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story