✕
जलपाईगुड़ी, 26 मई (हि.स.)। जिले के राजगंज थाने की पुलिस ने पांच सौ रुपये की नकली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम शाहजहां अली, अनिमेष दास और बिमल साहनी है। आरोपितों के पास से पुलिस को 52 पांच सौ के नकली नोट मिले हैं। शुक्रवार को राजगंज थाना के तरफ से बताया गया कि बीती रात भुटकीरहाट इलाके में एक अभियान के तहत संदिग्ध तीन लोगों को पकड़ा गया। जब संदिग्धों की तलाशी ली गई तो उसके पास 52 पांच सौ के नकली नोट बरामद हुए। जो कुल मिलाकर 26 हजार रुपये है। आरोपितों के पास इतनी भारी संख्या में नकली नोट कहां से आई इसकी जांच शुरू कर दी गई। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा

Agency Feed
Next Story