दंतेवाड़ा, 29 सितम्बर (हि.स.)। राज्य शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) के लिए विभिन्न वर्गों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गये हैं। शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला, अशासकीय संस्थाओं को हर साल मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। इसके तहत दो लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान की जाती है।

पुरस्कार के लिए महिला या संस्था को अपना पूर्ण परिचय देते हुए महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए सेवा कार्यों की सप्रमाण जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। प्रविष्टियां तिथि 10 अक्टूबर तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रस्तुत की जा सकेगी। इसके अनुसार प्रत्येक जिले से सभी प्रविष्टियों की स्क्रीनिंग उपरांत जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा दो महिला, संस्थान का नाम चयन कर अनुशंसा सहित संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर को भेजा जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Updated On 29 Sep 2023 6:27 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story