बीजापुर, 29 सितम्बर(हि.स.)। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रवार्ता में कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 75 सीटों के साथ दोबारा वापस सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद बीजापुर में काग्रेस के कार्यकर्ताओं, सामाजिक पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों से मिलकर बीजापुर विधानसभा सीट के टिकट दावेदारों की स्थिति का जायजा लिया। डॉ श्रीवेल्ला प्रसाद ने कहा कि मैं पिछले 20 दिनों से छत्तीसगढ़ का भ्रमण कर रहा हूं। छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार आ रही है। हम यहां से कांग्रेस के लीडर से ही नहीं बल्कि गांव और स्थानीय स्तर पर लोगों से बातचीत कर स्थिति को समझ रहे हैं। जिसके आधार पर हम कह रहे हैं कि हम दोबारा 75 से भी ज्यादा सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज कर सरकार बना रहे हैं।

डॉ श्रीवेल्ला प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा के 15 साल की कार्यकाल का अनुभव है। बीस साल पहले मैने इस इलाके को देखा था आज काफी बदलाव आ गया है। गांवों में लोग कह रहे हैं छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भोजन, और पारंपरिक खेल पर हम गर्व कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने यहां काफी कार्य किए हैं तथा कई योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण प्रदेश है। मोदी और उनके लोगों की निगाह यहां के खनिज संपदा और निजीकरण करने की है। भाजपा की मानसिकता निजीकरण और सब को बेच देना ही है।

भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी मैं ऑब्जर्वर रहा हूं। मोदी और अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपना ज्यादा समय और लगातार रोड शो करते रहे पर जनता ने कांग्रेस के पक्ष में परिणाम दिया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, विधायक विक्रम मंडावी, बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य नीना रावतिया उद्दे, किसान कल्याण बोर्ड सदस्य बसंत राव ताटी, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया सहित काग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Updated On 29 Sep 2023 7:08 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story