किशनगंज,29 सितंबर (हि.स.)। खगड़ा स्थित सम्राट भवन में शुक्रवार को लोजपा रामविलास पार्टी के दूसरे चरण की संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। जिसमें कार्यक्रम में सबसे पहले स्वर्गीय रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार फर्स्ट बिहारी फस्ट संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में किशनगंज में संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष को एकजुट कर प्रत्येक जिले में जाकर जिला से लेकर पंचायत व प्रखंड कमिटी के साथ संग़ठन की मजबूती को लेकर चर्चा करना है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक बूथों में 10-10 कार्यकर्ता बनाये जाने है।उन्होंने कहा कि सूबे में आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। लोजपा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान ने कहा कि जिले में संकल्प यात्रा के आयोजन से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर विस्तार प्रमुख अजय कुशवाहा, पंचायती राज प्रदेश अध्यक्ष इंद्रा देवी, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा, जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, राष्ट्रीय महासचिव मुजफ्फर हसन, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरोजित दास, सोहन लाल दास, बबलू राव कुलकर्णी, कुंदन कुमार, सुबीर सरकार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा

Updated On 29 Sep 2023 6:47 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story