बेगूसराय, 29 सितम्बर (हि.स.)। बेगूसराय पुलिस ना केवल अपराध नियंत्रण, बल्कि आमजनों के सहयोग के लिए भी लगातार तत्परता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज भी पुलिस कार्यालय में एसपी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की फरियादें सुनकर उसके समाधान का निर्देश दिया गया।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि आज के जनता दरबार 40 लोग अपनी फरियादें लेकर आए थे। जिसमें एक-एक कर प्रत्येक फरियादियों से मिलकर मैंने उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कोई भी लोग अपनी समस्या लेकर मुझसे मिल सकते हैं।

एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए लगातार 24 घंटे काम करने वाली पुलिस अपराधियों की दुश्मन और आमजनों का मित्र है। अधिकारी आमजनों की समस्या समाधान के लिए तत्पर हैं। किसी भी प्रकार की सूचना 112 कर देते ही तुरंत कार्रवाई हो रही है। बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम 06243-230200, साइबर सेल व्हाट्सएप- 8540036840, सोशल मीडिया सेल- 6287996684 एक्टिव है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Updated On 29 Sep 2023 6:46 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story