अररिया 29सितंबर(हि.स.)।

फारबिसगंज-रानीगंज स्टेट हाइवे स्थित परवाहा के समीप सीमेंट लदा ट्रैक्टर से बाइक सवार युवक की ठोकर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मृतक का नाम संपत ऋषिदेव (30 वर्ष) बताया गया है,जो नरपतगंज थाना क्षेत्र के चकरदाहा वार्ड संख्या ग्यारह निवासी नुनू लाल ऋषिदेव का पुत्र था। घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर सदल बल पहुंचे परवाहा ओपी के पुलिस पदाधिकारी विश्वमोहन पासवान दुर्घटना की जांच में जुट गए हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक बाइक पर सवार होकर अकेले अपने गांव चकरदाहा से गोड़राहा स्थित सुसराल जा रहा था। जहां सात माह के बीमार बेटा का दवा लेकर जाने के दौरान रास्ते में ही दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। चार साल पूर्व उनकी शादी होने की जानकारी देते हुए सात माह का एकमात्र पुत्र होने की जानकारी दी गई। पूछे जाने पर मृतक के पिता नूनू लाल ऋषिदेव ने बताया कि मृतक संपत अपने बीमार बेटे की तबियत खराब होने दवा लेकर बाइक से ससुराल जा रहा था। पीड़ित पिता ने मृत पुत्र के मजह दस दिन पहले ही आंध्रप्रदेश से मजदूरी कर घर लौटने की बात कही। उन्होंने कहा पुत्र के बाहर से आने के बाद चौरचन पर्व के मौके पर ससुराल जाने एवं दुसरी बार ससुराल जाने के दौरान सड़क हादसे का शिकार होने की बात कही।

मामले को लेकर पूछे जाने पर परवाहा ओपी के दारोगा विश्वमोहन पासवान ने कहा कि घटना की सूचना पर जब पहुंचे तो बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मृतक के मोबाइल से ही परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनो द्वारा अस्पताल ले जाने की जानकारी दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द

Updated On 29 Sep 2023 6:31 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story