बेगूसराय, 29 सितम्बर (हि.स.)। महाराष्ट्र के नागपुर में होने वाले सातवें जूनियर राष्ट्रीय ड्यूवॉल चैंपियनशिप के बालक संवर्ग में शामिल होने के लिए डीएवी एच.एफ.सी. बरौनी के छात्र आज नागपुर के लिए रवाना हुए। जहां वे राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अंडर-19 वर्षीय वर्ग में शामिल होंगे।

चयन प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद सप्तम वर्ग के छात्र तेजस कुमार एवं अमर आनंद, अष्टम वर्ग के छात्र विकास कुमार एवं शशि शेखर, नवम वर्ग के छात्र देव प्रताप पांडेय एवं स्कर राज को रवाना किया गया है। छात्रों को रवाना करते हुए प्राचार्य सुमंत घोष ने कहा कि खेलों में नियमित भागीदारी बच्चों को स्कूल और जीवन में खेल खेलना सिखाती है।

प्राचार्य ने कहा कि खिलाड़ी अच्छी तरह से जानते हैं कि हारे हुए खेल को कैसे जीतना है। खिलाड़ी हमेशा अनुशासित और जीवन भर आत्मविश्वास से भरे रहते हैं। वह जीवन के कठिन संघर्षों में कभी निराश नहीं होते हैं। वह आसानी से नैतिकता, आवश्यक कौशल और जीने की कला विकसित कर लेते हैं।

खेल प्रशिक्षक-सह-शारीरिक शिक्षक अंबुज कुमार ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। कभी भी खेल परिणाम पर टिका नहीं रहना चाहिए और जिस खिलाड़ी में यह भावना है वही सच्चा खिलाड़ी होता है। इस अवसर पर वरीय शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा, नम्रता सिन्हा, नरेन्द्र कुमार, हेमंत मिश्रा एवं मुरारी कुमार भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Updated On 29 Sep 2023 5:57 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story