सहरसा,29 सितंबर (हि.स.)। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सहायक जिला मंत्री समाहरणालय संघ के मजबूत स्तंभ नवहट्टा प्रखंड के प्रधान सहायक साथी रत्नेश का असमायिक निधन माता वैष्णो देवी यात्रा के क्रम मे हृदय गति रुकने कारण हो गई।मृत आत्मा के शांति हेतु समाहरणालय स्थित संघ भवन मे शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार ने बताया कि रत्नेश जी समाहरणालय से वैसे ही जिंदादिली इंसान में एक थे जो संगठन और कर्मचारियों के हौसला को हमेशा बनाए रखते थे।उनका यूं चला जाना संगठन की भारी क्षति है। जिसे समय के साथ सिर्फ समझौता किया जा सकता है। इनके स्थान की पूर्ति नहीं की जा सकती है।

श्रद्धांजलि सभा में महासंघ के संरक्षक बलराम पासवान, प्रमंडलीय मंत्री धर्मेंद्र कुमार, स्वास्थ्य संघ से सावन कर्ण, समाहरणालय संघ के अध्यक्ष रमण कुमार, मंत्री समरेंद्र सिंह,सूरज कुमार, श्यामल किशोर, मीरा देवी,प्रियंका भारती, राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव,जिला मंत्री संतोष झा,पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव,पंचायत रोजगार सेवक संघ के अजित, मुकेश,राजू,संतोष, काडा सिंचाई संघ के खगेस सिंह, अमित भारद्वाज इत्यादि कर्मी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय

/चंदा

Updated On 29 Sep 2023 5:57 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story