भागलपुर, 29 सितंबर (हि.स.)।भागलपुर में डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर नगर निगम में शुक्रवार को एक बैठक हुई।

नगर आयुक्त डॉ योगेश सागर के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सभी 51 वार्ड के सफाई कर्मी, मुंशी, जिला स्वास्थ्य विभाग के भी अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। इस दौरान मॉक ड्रिल कर हर वार्ड में फॉगिंग और ब्लीचिंग के छिड़काव के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर डॉक्टर योगेश सागर ने कहा कि नगर निगम डेंगू को लेकर तत्पर है। उम्मीद है जल्द भागलपुर से डेंगू का प्रकोप समाप्त होगा। हम लोग लगे हुए हैं। हर एक वार्ड में ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही फॉगिंग की जाएगी। जिससे डेंगू का लार्वा खत्म हो और डेंगू पनप नहीं सके। इस रोग से लोगों को निजात मिले।

नगर आयुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास जल जमाव न होने दें। साफ-सफाई रखें और बच्चों को फुल बांह का ही कपड़ा पहनाएं। जिससे डेंगू से बचाव हो सके। उल्लेखनीय हो कि भागलपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही चला जा रहा है। अभी भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल एवं सदर अस्पताल में तकरीबन 200 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। जिसमें आधे से ज्यादा बच्चे हैं। जिसकी उम्र 12 वर्ष से कम है। अभी तक पूरे भागलपुर में 700 से ऊपर डेंगू के मरीज हो गए हैं। जिसमें दो बच्चे सहित 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/गोविन्द

Updated On 29 Sep 2023 4:26 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story