पटना, 29 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ प्रखंड के फतेहली गांव में शुक्रवार को सौ करोड़ की लागत से बने चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद वहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में कई सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाएं चल रही हैं। इन परियोजनाओं से राज्य को बड़ी मात्रा में बिजली मिल रही है। इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान भी राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि इस फैक्टरी में प्रतिदिन 60 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा। साथ ही आसपास के दर्जनों गांव के किसानों और बेरोजगार लोगों को लाभ मिलेगा। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि यह प्रतिष्ठान बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह प्रतिष्ठान प्रतिवर्ष 100 मिलियन लीटर इथेनॉल का उत्पादन करेगा। यह इथेनॉल पेट्रोल में मिलाकर इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बिहार में पेट्रोल की खपत में कमी आएगी और पर्यावरण को भी लाभ होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश

Updated On 29 Sep 2023 4:04 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story