इस रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने को बूथ स्तर पर हो रही है तैयारी

सहरसा,19 सितंबर (हि.स.)। जिला भाजपा के छोटे से बड़े नेता किसी न किसी बूथ पर स्थानीय लोगो के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने का काम करेगे। इस बार रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले मन की बात कार्यक्रम इस बार प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व एवं संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के मार्गदर्शन में वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें मन की बात कार्यक्रम की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिला मंत्री राजीव रंजन साह को दायित्व दिया गया है। वही सभी मंडल में एक विशेष कार्यक्रम प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसमें सहरसा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ,कहरा ग्रामीण में देवेन्द्र तांती (मंडल मंत्री ), सौर उत्तरी में विपिन कुशवाहा (मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष), सौर दक्षिणी में रतन यादव (मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष), महिषी उत्तरी में किशोर साह (मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष), नवहट्टा मंडल में अजय चौधरी (मंडल उपाध्यक्ष), सत्तर कटैया मंडल में मनोरंजन चौधरी (मंडल महामंत्री ), पतरहट मंडल में प्रभात कुमार (मीडिया प्रभारी ), सोनवर्षा पश्चिमी में प्रिंस गुप्ता (महामंत्री ), सोनवर्षा पूर्वी में शातुन कुमार झा ( मीडिया प्रभारी ), बनमा इटहरी में दिनेश तांती (निवर्तमान मंडल अध्यक्ष), सिमरी नगर में मुकेश यादव (नगर महामंत्री ), सिमरीबख्तियारपुर पश्चिमी में ललन सिंह, सिमरीबख्तियारपुर पूर्वी में प्रदीप गुप्ता (महामंत्री ), सलखुआ में वेद प्रकाश गुप्ता, महिषी दक्षिणी में रितेश ठाकुर को बनाया गया है। सभी मंडल में एक -एक मंडल में सभी कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला पदाधिकारीगण को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया।उपरोक्त जानकारी जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी (मन की बात) राजीव रंजन साह ने दी।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय
