गुवाहाटी, 27 सितंबर (हि.स.)। जीवों को पास से देखने के शौकीन पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। मनाह नेशनल पार्क को देसी व विदेशी पर्यटकों के लिए 1 अक्टूबर से खोला जाएगा। यह जानकारी बुधवार को मनाह के फील्ड डायरेक्टर राजेन चौधरी ने दी है।

उन्होंने बताया कि मानसून के कारण राष्ट्रीय उद्यान 5 जून से बंद था। बेकी नदी का जलस्तर कम हो जाने के कारण पार्क में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है। अब अक्टूबर से देशी-विदेशी पर्यटक मनाह नेशनल पार्क की सैर कर सकेंगे। अब इस वर्ष मनाह राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों के लिए खोलने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए बांहबाड़ी रेंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/सुनील

Updated On 28 Sep 2023 12:14 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story