कोकराझाड़ (असम), 19 सितंबर (हि.स.)। कोकराझाड़ मुठभेड़ के मामले में झाड़बाड़ी फॉरेस्ट रेंजर विवेकानंद पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने रेंजर विवेकानंद पाठक को कोकराझाड़ जिले में दो दिन पहले हुए मुठभेड़ के मामले में रेंजर को गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि इस मामले में नामजद अन्य दो वन अधिकारी फिलहाल फरार हैं। फरार तरुण ब्रह्म और खगेन बसुमतारी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। उल्लेखनीय है कि रविवार की रात वन कर्मियों ने हेमंत नार्जारी नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक पर लकड़ी तस्करी का आरोप लगाया गया था।

इस मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने हो हल्ला मचाया था। इसके बाद मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट स्तर की जांच की घोषणा की गई थी। कोकराझाड़ के जिला मजिस्ट्रेट जीतुराज गोगोई को एक सप्ताह एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया था। जांच के दौरान मजिस्ट्रेट से हरी झंडी मिलने के बाद फॉरेस्ट रेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

Updated On 20 Sep 2023 12:08 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story