नगांव (हि.स.)। 19 सितंबर (हि.स.)। कोलियाबर में फिर से सनसनीखेज वारदात हुई है। पुलिस ने आज बताया कि सोमवार की रात कोलियाबर के बामुनी में सड़क किनारे एक शव मिला।

शव की पहचान मदन दास नामक एक स्थानीय व्यक्ति के रूप में हुई है। मृतक के शव के सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने मृतक को मारकर फेंक दिया होगा। स्थानीय लोगों ने शव को देखने के बाद इसकी सूचना तत्काल ही पुलिस को दी। मृतक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

Updated On 20 Sep 2023 12:08 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story