बैतूल, 18 नवंबर (हि.स.)। कृषि उपज मंडी बडोरा में मक्का की बंपर आवक होने के चलते मंडी प्रबंधन ने व्यवस्था बनाने टोकन सिस्टम लागू किया है। प्रतिदिन 15 हजार क्विंटल के टोकन दिए जा रहे हैं, लेकिन मक्का लाने किसानों ने टोकन तो 15 हजार क्विंटल के लिए, जबकि किसान 9177 क्विंटल मक्का लेकर मंडी आए। लगभग 6 हजार क्विंटल के टोकन लेने के बावजूद किसान मक्का लेकर नहीं आए। गत दिवस किसानों ने लगभग 30 हजार क्विंटल के टोकन लिए जिससे सोमवार तक उपज लाने के टोकन वितरित हो गए हैं। अब किसानोंको मंगलवार या उसके बाद की तारीख के टोकन दिए जाएंगे।

बता दें कि बैतूल मंडी में गुरुवार को मक्का लाने के लिए किसानों ने 15 हजार क्विंटल के टोकन ले गए थे, लेकिन 6 हजार क्विंटल मक्का लाने के लिए टोकन लेने के बावजूद किसान मक्का लेकर नहीं आए जिससे गुरुवार को मंडी में सिर्फ 9 हजार 177 क्विंटल मक्का की ही आवक हुई।

इस संबंध में मंडी सचिव सुरेश कुमार भालेकर ने बताया कि बुधवार को ही शुक्रवार तक मक्का लाने के टोकन दिए गए थे। गुरुवार को भी किसानों ने लगभग 30 हजार क्विंटल मक्का लाने के टोकन लिए। किसानोंको शनिवार और सोमवार तक के लिए टोकन दे दिए गए हैं। अब शुक्रवार को जो किसान टोकन लेंगे उन्हें मंगलवार और उसके बाद के टोकन दिए जाएंगे।

किसान संघ को खुली उपज लाने किया प्रेरित

मंडी सचिव सुरेश भालेकर ने बताया कि किसानों को ट्रैक्टर ट्राली में खुली उपज लाने प्रोत्साहित करते हुए टोकन की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। वहीं ट्राली की प्लेट काटा से तुलवाई की जा रही है। श्री भालेकर ने बताया कि किसान संघ के पदाधिकारी मंडी आए थे। उनसे किसानों को ट्रैक्टर ट्राली में खुली उपज लाने प्रेरित करने की बात कही। किसान संघ पदाधिकारियों ने भी ट्राली में खुली उपज लाने का आश्वासन दिया है जिससे किसानों को परेशानी नहीं उठानी पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार/विवेक

Updated On 22 March 2023 11:51 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story