किशनगंज,26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी अनुज कुमार ने कहा कि आज ही के दिन आजाद भारत को एक संविधान मिला था। 26 नवंबर को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। उन्होंने कहा कि नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान कई मायनों में विश्व के अन्य देशों के संविधान से अलग है, लेकिन विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होना, इसे अन्य देशों से बेहद अलग बनाता है।

इस अवसर पर समाहरणालय के प्रथम तल पर डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ के पास सभी अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया। अपर जिलाधिकारी ने प्रस्तावना का वाचन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र

Updated On 22 March 2023 11:51 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story