राजगीर महोत्सव में सजाये गये 40 व्यंजन स्टॉल का मंत्री ने किया उद्घाटन

बिहारशरीफ 29 नवंबर (हि.सं)। नालंदा जिले के पयर्टन स्थल राजगीर स्थित हांकी ग्राउंड में आज मंगलवार को राजगीर महोत्सव के उद्घाटन नालंदा के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर समेकित बाल विकास परियोजना नालंदा के लिए आज अपार हर्ष का दिन रहा। जिसमें राजगीर महोत्सव में आई सी डी एस के स्टॉल में अन्य विभागीय विषयों के प्रदर्शन के साथ साथ अन्नप्रासन और गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र गुलजार बाग, कोड- 19 की 6 माह की बालिका आराध्या कुमारी को हलवा खिला कर अन्नप्रासन किया गया साथ ही गर्भवती माताओं को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा भी बिहार शरीफ ग्रामीण का गोदभराई भी किया गया है। इस अवसर पर माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ,उपविकास आयुक्त,नालंदा तथा जिले के अन्य वरीय पदाधिकारीगण मेरे में लगाते ग्रे स्टालों का अवलोकन किया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए पाशर्व गायक शान को और दूसरे दिन सूर संग्राम विजेता आलोक कुमार को आमंत्रित किया गया है। राजगीर महोत्सव का कार्यक्रम तिन दिवसीय होगा जिसमें तरह तरह के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद

Updated On 22 March 2023 11:50 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story