74वें गणतंत्र दिवस पर ADG जोन वाराणसी ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान रक्षा की शपथ
वाराणसी। आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ADG वाराणसी जोन राम कुमार ने कार्यालय अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी…

वाराणसी। आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ADG वाराणसी जोन राम कुमार ने कार्यालय अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी पर तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर ADG ने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान रक्षा का शपथ दिलाई। इसके साथ ही सराहनीय कार्य के लिए उन्हें प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि, 26 जनवरी, 1950 देश का संविधान लागू हुआ था, इसी के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। यही वजह है कि हर साल इस खास दिन की याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। साल 1947 में भारत को मिली आजादी के बाद इसे लोकतांत्रिक बनाने के मकसद से देश का संविधान बनाना शूरू किया गया।

संविधान बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा था। भारत के संविधान को 26 नवंबर, 1949 में देश की संविधान सभा ने स्वीकार किया। इसके बाद अगले ही साल 26 जनवरी, 1950 को पूरे देश में यह संविधान लागू किया गया था।

