वाराणसी। बड़ागांव थानाअंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां चारपाई के नीचे अलाव जलाकर सोई वृद्धा की आग में जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को अलसुबह…

वाराणसी। बड़ागांव थानाअंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां चारपाई के नीचे अलाव जलाकर सोई वृद्धा की आग में जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को अलसुबह हुई जब वृद्धा के कमरे से दुर्गंध आने लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी दूजा देवी (95) नामक वृद्धा कई दिनों से बीमार थी। परिजनों के अनुसार, उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की रात में ठंड होने के चलते घर की महिलाएं अलाव जलाकर उनके पास बैठी थीं। दूजा देवी जब गहरी नींद में चलीं गईं तो महिलाएं उनके पास से दूसरे कमरे में चली गईं। जबकि चारपाई के नीचे अलावा जलता रहा।

वहीं रात को जब घर के सभी लोग सो रहे थे, तभी अलाव की चिंगारी बिस्तर को छू गई, जिसने धीरे-धीरे भीषण आग का रुप ले लिया। परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बुजुर्ग महिला का शरीर पूरी तरह से झुलस गया था। सुबह चार बजे परिजनों की नींद खुली तो तेज दुर्गंध आई। वृद्धा के कमरे में गए तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। पूरा कमरा धुएं से भरा था। किसी तरह हिम्मत कर लोग अंदर पहुंचे तो वृद्धा बुरी तरह से जली मिली। केवल हड्डियां बची थी। चारपाई का भी तीन हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।

Updated On 30 Dec 2022 7:26 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story