वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) की 8 छात्राएं गणतंत्र दिवस (Ripublic Day) समारोह में तमिलनाडु के प्रसिद्द भरतनाट्य डांस की प्रस्तुति देंगी। इनका चयन दिल्ली में हुई वंदे भारतम प्रतियोगिता…

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) की 8 छात्राएं गणतंत्र दिवस (Ripublic Day) समारोह में तमिलनाडु के प्रसिद्द भरतनाट्य डांस की प्रस्तुति देंगी। इनका चयन दिल्ली में हुई वंदे भारतम प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल में किया गया है। संस्कृति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में नई दिल्ली में वंदे भारतम् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगियों का चयन 26 जनवरी के परेड के लिए किया गया।
छात्राओं के इस दल में कुमकुम रस्तोगी, मान्या सिंह, युविका जौहरी, जाह्न्वी श्रीवास्तव, रानो चौबे, जागृति दवे, तुलसी, श्रेया सिंह और तुलसी वर्षा के नाम शामिल हैं।
वंदे भारतम् प्रतियोगिता में वाराणसी के बनारसी शास्त्रीय नर्तकों ने भाग लिया। इस आयोजन में पूरे देश से 200 से ज्यादा समूहों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता 4 लेवल पर हुई। पहला ऑनलाइन था। दूसरा, लेवल राज्य स्तर लखनऊ में और तीसरा जोनल स्तर भी लखनऊ में हुआ। स्टेट लेवल का ग्रैंड फिनाले दिल्ली जवाहर लाला नेहरू स्टेडियम में हुआ।
