रायपुर/नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज सर्वसम्मति से स्टीयरिंग कमेटी ने यह तय किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को कांग्रेस वर्किंग कमेटी के…

रायपुर/नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज सर्वसम्मति से स्टीयरिंग कमेटी ने यह तय किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार होगा।

रमेश ने शुक्रवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के 85वें महाअधिवेशन के दौरान कांग्रेस के संविधान में भी 16 प्रावधानों और 32 नियमों में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को सुबह 10:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यहां संबोधन होगा। उसके बाद फिर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सत्र को संबोधित करेंगी। 26 फरवरी सुबह 10:30 बजे राहुल का संबोधन होगा। दोपहर 02 बजे खड़गे का भाषण और 3 बजे रैली होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Updated On 24 Feb 2023 6:16 AM GMT
Naveen Prasad

Naveen Prasad

Next Story