वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के डायरेक्टर (टेक्निकल) पृथ्वीपाल सिंह पर विजिलेंस इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति ने आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया है। साथ ही चितईपुर थाने…

वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के डायरेक्टर (टेक्निकल) पृथ्वीपाल सिंह पर विजिलेंस इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति ने आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया है। साथ ही चितईपुर थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है।

विजिलेंस इंस्पेक्टर ने बताया है कि पृथ्वीपाल सिंह वाराणसी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के डायरेक्टर (टेक्निकल) के पद पर फरवरी 2020 से तैनात हैं। उन्होंने अपनी आय से 97 लाख 79 हजार 891 रुपये ज्यादा खर्च किए। यह रुपये पृथ्वीपाल सिंह द्वारा वैध स्त्रोतों से अर्जित आय से 21.13 प्रतिशत ज्यादा है। यह रुपये कहां से आए, इसकी पड़ताल की जा रही है। जिसको लेकर चितईपुर थाने में इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लखनऊ स्थित मुख्यालय के अध्यक्ष ने पृथ्वीपाल सिंह की संपत्ति की जांच के लिए विजिलेंस को कहा था। जांच में सामने आया कि एक जून 1986 से 30 जून 2022 तक पृथ्वीपाल सिंह की आय चार करोड़ 62 लाख 82 हजार 776 रुपये थी। लेकिन, इस अवधि में उनके द्वारा पांच करोड़ 60 लाख 62 हजार 667 रुपये खर्च किए गए।

इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति के अनुसार जांच में सामने आया कि पृथ्वीपाल सिंह ने वैध कमाई से ज्यादा खर्च किया। यह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए पृथ्वीपाल के खिलाफ चितईपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Updated On 26 Feb 2023 4:54 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story