वाराणसी। वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन श्रद्धालुओं ने संकठा घाट पर आत्माविश्वेश्वर मंदिर परिसर स्थित मां कात्यायनी देवी और गौरी स्वरूप में ललिता गौरी के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में भोर से ही श्रद्धालुओं देवी के दोनों स्वरूप के दरबार में पहुंचे। भक्त मां की एक झलक पाकर निहाल हो उठे। वहीं भोर में शुरू हुआ दर्शन-पूजन देर रात तक चलता रहेगा।

मां कात्यायनी देवी

मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की लंबी लाइन नजर आई। एक-एक करके कतारबद्ध भक्तों ने आगे बढ़कर मां के दर्शन प्राप्त किए और माता के दरबार में शीश नवाया। मां कात्यानी और मां ललिता गौरी से श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। वही लाल चुनरी, नारियल, लाल चूड़ी, व अन्य श्रृंगार के समान माता को चढ़ाए। इस दौरान पूरा परिसर जय माता दी के उद्घोष से गूंज मान रहा।


बताते चलें कि मां के दरबार में महिलाओं की भीड़ ज्यादा दिखी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के भी चाक चौबंद इंतजाम किए गया। मंगला आरती के पूर्वं मां को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराया गया। मंगला आरती के बाद माता के मंदिर का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। श्रद्धालुओं ने नारियल और चुनरी का प्रसाद चढ़ाकर माता से सौभाग्य की कामना की।

मां कात्यायनी का ध्यान करने से मिलती है कष्टों से मुक्ति

मान्यता है कि देवताओं की कार्य सिद्धि के लिए भगवती महर्षि कात्यायन के आश्रम में प्रकट हुई थीं। महर्षि ने उन्हें कन्या का स्थान दिया, इसलिए देवी कात्यायनी के नाम से विख्यात हुईं। ‘देवानाम् कार्यसिद्धर्थ माविर्भवति सायदा’ अर्थात देवताओं का कार्य सिद्ध करने के उद्देश्य से भगवती समय-समय पर अनेक रूपों में अवतरित हुईं है।


तीन नेत्रों से विभूषित माता के मुख पर सौम्यता है। इनका ध्यान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। माता महाभय से भक्त की रक्षा करती हैं।

मां ललिता गौरी की है ये मान्यता

नवगौरी के छठवें स्वरूप ललिता घाट स्थित मां ललिता गौरी भी देवताओं की मनोकामना पूर्ण करने के लिए प्रकट हुई। माता के इस अद्भुत रूप के दर्शन मात्र से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ललिता गौरी, ललिता तीर्थ क्षेत्र की परम रक्षा करती हैं तथा श्रद्धालुओं के विघ्नों को हरती हैं।


मान्यता है कि ललिता गौरी के आराधना से व्यक्ति को ललित कलाओं में विशेष उपलब्धि प्राप्त होती है। देवी को गुड़हल का फूल विशेष रूप से प्रिय है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story