वाराणसी। क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में बुधवार की तड़के सुबह सवा पांच बजे एक ऐसी घटना घटी जिससे पुरे क्षेत्र में ह‌कमों मच गया। रामनवमी के अवसर पर मारकंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आए किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दरअसल, सरसावा चांदमारी से अपने दो भाईयो के साथ रामनवमी के दिन मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आए बारहवीं के छात्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर कैथी चौकी इंचार्ज संजय राय व बृजेश पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखारों की मदद से गंगा में डूबे युवक का शव पानी से बाहर निकलवाया। किशोर का शव बरामद करने के बाद उसका पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सरसावा चांदमारी वाराणसी का रहने वाला मृतक प्रिंस विश्वकर्मा (22) पुत्र राम जतन विश्वकर्मा अपने दो भाईयो के साथ कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने आया था। प्रिंस अपने भाईयो के साथ बाबा का दर्शन-पूजन से पहले गंगा घाट में स्मान करने के लिए गया। उसके भाई और दोस्त गंगा में स्नान कर रहे थे कि इसी बीच प्रिंस का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। प्रिंस के भाई भी उसके पीछे भागे लेकिन गंगा में गहराई के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

वहीं इस घटना के बाद मृतक प्रिंस के आइयों पवन और सूरज ने इसकी सूचना पर पुलिस को दी। सूचना पाकर चौबेपुर थाना प्रभारी व कैथी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को बरामद किया। मृतक पांच बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक प्रिंस के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story