वाराणसी। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के लिए कोई कार्य नहीं किया है। वहीं दूसरी और प्रदेश की जनता महंगाई से भ्रष्टाचार से परेशान है।

किसानों पर वाराणसी में हुएये केवल झूठ बोलते है, जनता को परेशान करते हैं, BJP किसान विरोधी सरकार है - शिवपाल यादव लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने कहा कि यह किसान विरोधी सरकार है यहां किसानों की बिल्कुल सुनवाई नहीं होती है। भारतीय जनता पार्टी ने जितने भी वादे किए उनपर खरी नहीं उतरी है, उन्हें पूरा नहीं किया है। ये केलव झूठ बोलते हैं और जनता को परेशान करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जो भी कानून बनाते हैं, निर्णय लेते हैं केवल जनता को परेशानी में डालने के लिए। वहीं दिल्ली में चल रहे पहलवानों के प्रोटेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जो लड़कियां देश के लिए मेडल लाई है उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जो अशोभनीय है, उनकी बात नहीं सुनी नहीं जा रही है ये सरासर गलत है।

लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करेगी और सभी विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को 2024 इलेक्शन में हराएगी।



Updated On 1 Jun 2023 2:40 PM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story