वाराणसी। कैबिनेट मंत्री (लोक निर्माण विभाग ) जितिन प्रसाद बुधवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा और सड़कों के गड्ढा मुक्त कार्य की समीक्षा की।

इस दौरान लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य देख संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामलों को दो से तीन दिन में निपटाएं। इस दौरान आ रही समस्याओं को बताएं, उसका समाधान होगा। कहा कि हर हाल में दो महीनों के अंदर चालू कराएं। अब समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।



मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व अन्य मंत्रियों के साथ बातचीत की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने शहर की अन्य सड़कों बारे में पूछा, जिन्हें चौड़ा किया जा सकता है। कहा कि विभागीय समीक्षा बैठक में इन सड़कों के बारे में बताएं।

शाम 6.30 बजे काशी विश्वनाथ धाम और सात बजे काल भैरव मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन 4 सी और 5 सी के निरीक्षण कि लिए निकले। यहां उन्होंने दोनों ही मार्गों को देखा और काम में देरी का कारण पूछा। लहतारा-मोहनसराय सिक्स लेन मार्ग और लोहता-कपसेठी मार्ग का भी निरीक्षण किया।



इस दौरान उन्होंने कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए तीन शिफ्ट में काम कराएं। रात 10.30 बजे कज्जाकपुरा फ्लाइओवर का निरीक्षण कर वापस सर्किट हाउस लौटे। गुरुवार सुबह सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों संग बैठक करेंगे।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story