वाराणसी। मारकण्डेय ग्रुप आफ आई टी आई कालेज चौबेपुर में गंगा टास्क फोर्स ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और गंगा को स्वच्छ वनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया। इस जन-जागरूकता अभियान में पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षा, प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध , ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण और राष्ट्रीय नदी गंगा को स्वच्छ वनाने के लिए अपील की गई।

सभी ने यह प्रतिज्ञा की कि पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। प्लास्टिक ‌पोलीथीन पर प्रतिबंध लगायेंगे, ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करेंगे और गंगा माता को अविरल , निर्मल बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। गंगा माता की जय और भारत माता के जयधोष के साथ पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान का समापन किया।

इस जागरूकता अभियान में 137 CETF BN(TA) 39 GR के सुबेदार फूल चंद खेदार और उनकी टीम और मुख्यातिथि मारकण्डेय ग्रुप आफ आई टी आई कालेज चौबेपुर के संस्थापक अरूण कुमार तिवारी , प्रबंधक अपूर्व कुमार तिवारी , प्रिंसीपल एच एन प्रसाद , एस सी चोबे , वी प्रसाद , टी ओ अशोक प्रसाद ,सतेन्द्र उपाध्याय , रिंकु तिवारी और कालेज के छात्रों ने वढ चढ कर हिस्सा लिया।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story