मेरठ के सिसौली में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कही ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा को संबोधित किया। ठाकुर समाज की कई जगह नाराजगी के चलते लगातार पश्चिम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाएं कर रहे हैं। सिसौली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा औघड़ नाथ और क्रांतिकारियों की धरा और शहीद अनिल तोमर को नमन करता हूं। श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी नहीं पता था कि रामलला इस बार अपना जन्मोत्सव मनाएंगे। जो आपने 22 जनवरी में देखा है, जो आपने 2020 में देखा। कल अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा लोग आए। क्या कांग्रेस और सपा के लोग ये कर पाते। इसीलिए अरूण गोविल को लाए हैं। 1857 में धन सिंह कोतवाल ने स्वतंत्रता की अलख जगाए। तेरा वैभव अमर रहे मां। वे अपने या परिवार के लिए नहीं जिए उनका जीवन देश के लिए था।

कन्नौज में BJP पर बरसे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, कहा- पहले चरण में ही पूरे देश की जनता...

लोकसभा चुवान को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज कन्नौज दौरे पर थे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि पहले चरण में ही पूरे देश की जनता बीजेपी की विदाई करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे दस साल बीजेपी ने केवल लोगों को ठगने का काम किया है। जनता उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश में बीजेपी का सफाया करने जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। अब बीजेपी का सफाया कोई नहीं रोक सकता। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल को जेल भेज दिया और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया और यह कह रहे हैं कि 400 पार हो रही है। यह इनका डर है कि यह चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल भेज रहे हैं।

अमित शाह का राहुल और प्रियंका पर तंज, कहा- अब हार रहे तो नाच न आवे आंगन टेड़ा...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में रोड शो किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा प्रहार किया। प्रियंका गांधी के बयान का पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, "जब आप कुछ कर नहीं पाते तब ईवीएम को दोष देते हैं। जब कांग्रेस की तेलांगना, हिमाचल में सरकार बनी तब ईवीएम ठीक थी। अब हार रहे तो नाच न आवे आंगन टेड़ा। वहीं, अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, "जब उन्हें कांग्रेस ही गंभीरता से नहीं लेती तो आप क्यों ले रहे हैं। पूरे देश में कोई चुनौती नहीं है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 पार लोकसभा सीटों के साथ एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं."

बकाया पैसा मांगने पर मनबढ़ ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, छानबीन में जुटी पुलिस

सोनभद्र जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब मनबढ़ ने बकाया पैसा मांगने पर युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस सनसनीखेज मामले को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। वहीं इस वारदात में पीड़ित युवक ने तीन आरोपियों के नाम लिए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरा मामला जानने के बाद जांच पड़ताल में जुटी है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक का शरीर 80 प्रतिशत से अधिक शरीर का भाग झुलस गया है।

डिवाइडर से टकराई कार, दो मासूम सहित चार की मौत, मचा कोहराम

यूपी के एटा जिले में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में दो मासूम सहित चार की मौत हो गई। इसके साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं हादसे का कारण यह बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जाकर टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। ये हादसा थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास हुआ। पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था। उसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार अधिक थी इस वजह से वो काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई।

50 से अधिक खेतों में लगी भीषण आग, सैंकड़ों बीघा गेहूं की फसल जली

फसल को लेकर किसान अपनी आंखों में कई सपने संजोकर रखता है कि जब फसल बिकेगी, तो बेटी की शादी करेगा, कर्ज चुकाएगा, बच्चों का एडमिशन कराएगा, ये खरीदेगा-वो खरीदेगा। वही फसल जब उसके सामने जल कर राख हो जाए और उसके हिस्से में बस राख रह जाए, तो उस किसान के आंखों के आंसू भी सूख जाते हैं। ऐसा ही हुआ अतरौली के गांव गनियावली और पेंडरा में, जहां 18 अप्रैल दोपहर आग लगने से करीब 50 से अधिक किसानों की सैंकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची, तब करीब डेढ़ घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पेड़ पर गमछे से लटकता मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ में एक मजदूर के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल, गुरुवार की सुबह जिले के अहरौला थाना अंतर्गत अतरडीहा गांव से गुजरी ओंगरी नदी के किनारे एक मजदूर का शव जंगली पेड़ से लटकता मिला। गमछा से लटका मिला मजदूर के सबको देखकर सभी दंग रह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और उसे कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हालांकि इसके पीछे के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक भाजपा में हुए शामिल, स्मृति ईरानी की मौजूदगी में ली सदस्यता

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल किया। भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था लेकिन, उन्होंने भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story