चाहे राम कहो या कृष्ण अवतार तो दोनो भगवान विष्णु के ही है। ऐसे में होली के महापर्व पर रामलला के दर्शन प्राप्त करना सभी के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात होगी। इसी कड़ी में यात्रियों की अयोध्या रामलला तक पहुंचने का मार्ग पूर्वांचल वासियों के लिए अब आसान हो गया है।

अयोध्या से होकर लखनऊ जाने वाली पटना-लखनऊ नई वंदे भारत ट्रेन सोमवार की सुबह पटना से चल कर वाराणसी के कैंट स्टेशन पहुंची। इसके बाद अयोध्या के लिए यह ट्रेन 9:40 पर रवाना हो गई। इस दौरान नई वंदे भारत देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने नई वंदे भारत ट्रेन के साथ सेल्फी भी ली।

आइए जानते हैं क्या रहेगा ट्रेन का रूट

IRCTC अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन में यात्रिगणों के पसंद का भोजन भी मिलेगा। इसके लिए उनकी टिकट के साथ ही बुकिंग होगी। ट्रेन संख्या 22345 वंदे भारत पटना स्टेशन से सुबह 6.05 बजे छूटेगी। आरा, बक्सर होते हुए सुबह 8.40 बजे पीडीडीयूनगर स्टेशन, 9.40 बजे कैंट स्टेशन, दोपहर 12.15 बजे अयोध्या धाम और 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 22346 गोमती नगर लखनऊ से अपराह्न 3.20 बजे खुलेगी और शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम, रात 8 बजे कैंट स्टेशन, 8.50 बजे पीडीडीयू नगर स्टेशन, बक्सर, आरा होते हुए 11.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। इसकी शुक्रवार को आवाजाही बंद रहेगी। वहींं, 20887 वंदेभारत सुबह 5.10 बजे रांची से खुलेगी और मूरी, बोकारो, कोडरमा, गया, सासाराम, पीडीडीयूनगर होते हुए दोपहर 1 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 22888 वंदेभारत कैंट स्टेशन से शाम 4.05 बजे खुलेगी और रात 11.55 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। सात घंटे 50 मिनट में राची-वाराणसी की दूरी तय होगी।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story