Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी सिर्फ भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है। 10 साल में भी दिल्ली की सूरत नहीं बदली है, यह हमारी सरकार की नीति है

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली शराब घोटाला मामले को लेकर सियासी घमासान जारी है। इसी बीच भाजपा नेता मनोज तिवारी ने तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर तीखा प्रहार किया है। जेल से अरविंद केजरीवाल के सरकार चलाने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि मैं बार-बार कहता हूं कि जेल से गैंग चला करते हैं सरकार नहीं अगर जेल से सरकार चल सकती तो लालू यादव को अपनी जगह राबड़ी देवी को सीएम नहीं बनाना पड़ता।

मनोज तिवारी ने संजय सिंह के जमानत पर कहा

मनोज तिवारी ने कहा कि संजय सिंह को जमानत मिलना ही AAP के सवालों का जवाब है। हमारे ऊपर आरोप लग रहे थे कि बीजेपी के दबाव में कार्रवाई हो रही थी। मनोज तिवारी ने कहा कि अगर हमारा हस्तक्षेप होता तो संजय सिंह को कैसे जमानत मिल गयी। बीजेपी सिर्फ भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है। 10 साल में भी दिल्ली की सूरत नहीं बदली है।संजय सिंह पर हमला करते हुए मनोज तिवारी ने आगे कहा कि इन लोगों की गलती यह है कि ये जमानत को रिहाई समझते हैं। लालू प्रसाद को भी कई बार जमानत मिलती थी क्या उन्हें सजा नहीं मिली। मनोज तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों को फ्री हैंड दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि अगर उन्हें लगता है कि आप यहां सही हो तो आप कार्रवाई कर सकते हैं। हमारी सरकार आपको कोई आदेश नहीं देगी। यह हमारी सरकार की नीति है।एनडीटीवी के विशेष कार्यक्रम में मनोज तिवारी ने ये बड़ी बात बोली

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story