Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि क्योंकि अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं और उन्होंने दिल्ली को लूटा है, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, आप चोरों को बचा रही है. हमारी जो लड़ाई है, दिल्ली की जनता की लड़ाई है, दिल्ली की जनता को लूटने का काम केजरीवाल ने किया है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक व्यक्ति जो हिरासत में ले लिया गया हो, उसे मुख्यमंत्री बनाये रखना कहा की नैतिकता है। आम आदमी पार्टी को ये खुद सोचना चाहिए और अरविंद केजरीवाल को त्यागपत्र देना चाहिए.

‘राजमहल की याद आ रही है’

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ने पिछले 9 वर्षों में लोगों की सेवा की होती तो उन्हें अभी ये फर्जी लेटर निकालने की जरूरत नहीं पड़ती। 8-9 साल में दिल्ली को पीने का पानी नहीं दे सके।

उन्होंने आगे कहा, गंदा पानी आ रहा है सीवर ओवरफ्लो कर रहे हैं. आप लोगों ने दिया क्या है दिल्ली को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया है, जो चिंता जेल में आज आपको सता रही है। चिंता एक दूसरी भी है कि वहां पर उनको अपने राजमहल की याद आ रही है, जो सुविधाएं उन्हें मिल रही थी वो जेल में मिल नहीं रही है. उससे वो ज्यादा परेशान है। उसकी चर्चा मंत्री आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज नहीं कर रहे है। चर्चा उसकी करनी चाहिए।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story