दिल्ली के रामलीला मैदान में आज रविवार को विपक्ष का महाभियान देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) के आह्वान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रविवार को I.N.D.I.A. की महारैली हुई। इस महारैली को लोकतंत्र बचाओ रैली के नाम से संबोधित किया जा रहा है। रैली को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए गए है। रैली मैं शामिल होने पहुचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हल्ला बोला।

INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है और आज जब हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं और एकसाथ खड़े हुए हैं तो इस मैदान से ये ऐलान होने वाला है कि सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। आज हम दिल्ली आए हैं। सुना है दिल्ली वाले आज दिल्ली से बाहर गए हैं। दिल्ली से जो आज बाहर जा रहे हैं वो हमेशा-हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। ये लोग भाजपा जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, अगर आपके 400 पार हो रहे थे तो आम आदमी पार्टी के नेता से आपको घबराहट किस बात की है?

उन्होंने आगे कहा कि मैं तो उस उत्तर प्रदेश से आता हूं जहां के लोगों ने भाजपा को मौका दिया और उनका स्वागत किया लेकिन याद रहे कि उत्तर प्रदेश के लोग जो स्वागत करते हैं वो धूम-धाम से विदाई भी करते हैं। आपने चुने हुए लोगों और मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया। जिस लोकतंत्र के लिए दुनिया में भारत का सम्मान होता था, आज उसी भारत की दुनिया में किसी ने सबसे ज्यादा थूं-थूं करवाई है तो वो भाजपा के लोगों ने करवाई है इनके 10 साल का कार्यकाल आप देखोगे तो ये ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है ये 400 पार नहीं 400 हारने जा रहे हैं ED, CBI से डराकर सबसे ज्यादा चंदा वसूलने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story