वाराणसी। कर्नाटक में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार व अन्य मंत्रियों को शपथ लेने पर उ.प्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने बधाई दी। कर्नाटक में सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहे कि कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटका की जनता को तहे दिल से धन्यवाद ये कर्नाटक के मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है।

कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटका की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के मेहनत का नतीजा रहा है कर्नाटक के विधानसभा चुनाव का परिणाम। सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार जी के नेतृत्व में कर्नाटक एक नया आयाम लिखेगा। कर्नाटक की जनता ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ कांग्रेस को ऐतिहासिक बहुमत दिया है, उसे निभाया जाएगा l

अजय राय ने कहा, कांग्रेस की गारंटीज को लागू करेंगे और एकजुट होकर राज्य का विकास सुनिश्चित करेंगे।कांग्रेस पार्टी कर्नाटका की 6.5 करोड़ जनता के लिए विकास, कल्याण और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है रहेगी।साथ ही कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का पूरा प्रभाव रहा राहुल गांधी ने 22 दिन में 511 km कर्नाटक की पैदल यात्रा की थी कर्नाटक भारत जोड़ो यात्रा उन 21 विधानसभा से होकर गुजरी थी, जो BJP के इलाके थे जहाँ इस बार काँग्रेस ने 21 में से 16 सीट में जीत दर्ज की है।

राहुल का कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को साथ लेकर यात्रा करना, पार्टी की बेहतर संवाद और राज्य नेतृत्व को एक साथ लेकर चलना यात्रा की एक बड़ी सफलता रही। यात्रा ने पूरे राज्य में कर्नाटका कॉंग्रेस में नई ऊर्जा भरी, कार्यकर्ताओं में जीत का विश्वास पैदा किया जिसके कारण जमीन पर मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सकी और आज नतीजा सामने है।

उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी का कर्नाटक की संस्कृति और भाषा को महत्व देते हुए स्थनीयता से जुड़ने की रणनीति ने पूरे राज्य में कांग्रेस पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ाई और पार्टी ने 35 साल में सबसे ज्यादा बहुमत के साथ जीत दर्ज की। कर्नाटक की नवगठित कांग्रेस सरकार को बधाई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे सहित जनपद के अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

Updated On
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story