देश-दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में 23 मार्च का महत्वपूर्ण स्थान है। अंग्रेजों ने 23 मार्च, 1931 को भारत मां के अमर सपूत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी। हालांकि कोर्ट ने तीनों को फांसी दिए जाने की तारीख 24 मार्च तय की थी। अंग्रेजों ने माहौल बिगड़ने के डर से नियमों को दरकिनार कर एक रात पहले तीनों क्रांतिकारियों को चुपचाप लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी पर चढ़ा दिया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1351ः मोहम्मद तुगलक के भतीजे फिरोज शाह तुगलक तृतीय को राजगद्दी पर बिठाया गया।

1757ः क्लाइव ने चंद्रनगर को फ्रांस के आधिपत्य से छीना।

1857ः न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में पहली बार कॉमर्शियल एलिवेटर लगाई गई। इसे अमेरिकी इ्न्वेंटर एलिशा ओटिस ने लगाया था।

1903ः राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज के पेटेंट का आवेदन किया। हालांकि इसे खारिज कर दिया।

1940ः मुस्लिम लीग ने लाहौर अधिवेशन में मुस्लिमों के लिए अलग देश पाकिस्तान बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1956ः पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक रिपब्लिक देश बना।

1983ः अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने टीवी पर देश को संबोधित करते हुए स्ट्रैटेजिक डिफेंस इनिशिएटिव यानी स्टार वार्स का ऐलान किया।

1986ः केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।

1996ः ताइवान में पहली बार प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुए।

1998ः जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक को रिकॉर्ड 11 ऑस्कर अवॉर्ड मिले।

2001ः पंद्रह साल की सर्विस के बाद रूसी स्पेस स्टेशन मीर ने काम करना बंद किया।

2003ः दक्षिण अफ्रीका के वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्जा बरकरार रखा।

2006ः आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज पोंस गू को डुबोया।

2007ः भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।

2008ः भारत ने मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया।

2008ः नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।

जन्म

1880: भारतीय क्रांतिकारी बसंती देवी।

1910ः प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया।

1910ः जापानी फिल्म डायरेक्टर अकीरा कुरोसावा।

1951ः भारत के प्रतिष्ठित जीव विज्ञानी आदित्य प्रसाद दास।

1953ः बायो फार्मास्यूटिकल कंपनी बायोकॉन की अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ।

1976ः केंद्रीयमंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी।

निधन

1965ः भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली।

2011ः हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर।

2017ः महावीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर राय सिंह यादव।

2022ः भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी।

दिवस

1-विश्व मौसम विज्ञान दिवस

2-शहीद दिवस

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

Updated On 22 March 2023 1:35 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story