वाराणसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाये जाने वाले ‘‘प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय’’ के अन्तर्गत नगर निगम, वाराणसी द्वारा आज से 75 घंटे सफाई का अभियान…

वाराणसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाये जाने वाले ‘‘प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय’’ के अन्तर्गत नगर निगम, वाराणसी द्वारा आज से 75 घंटे सफाई का अभियान प्रारम्भ किया गया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देशन में इस सफाई अभियान में नगर निगम वाराणसी क्षेत्र में चिन्हित कुल 141 जीवीपी प्वाइंट (कूड़ा फेकने के स्थान) को विलोपित (समाप्त) करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

नगर निगम द्वारा आज सुबह सभी 141 स्थानों पर अपने 400 सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई का कार्य प्रारम्भ किया गया जिसके उपरान्त सभी स्थानों पर पूर्ण सफाई करा दी गयी। सफाई कराने के बाद नगर निगम द्वारा इन स्थानों पर सेल्फी प्वाइन्ट तैयार किया गया, जहाॅ नागरिकों द्वारा अपनी सेल्फी लेते हुये सफाई के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की गयी। नगर निगम, वाराणसी द्वारा किये जा रहे इस कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये नगर निगम के फेसबुक पेज और ट्वीटर पर सजीव प्रसारण किया गया।

नगर निगम, वाराणसी द्वारा प्रथम चरण में 141 प्वाइंट में से मुख्यतः 15 जीवीपी प्वाइंट (कूड़ा फेकने के स्थान) को चयनित कर इन स्थानों पर सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है, जिसके अन्तर्गत नगर निगम के सामान्य अभियन्त्रण विभाग के द्वारा आवश्यकतानुसार कहीं-कहीं इन्टरलाकिंग तथा कहीं-कहीं बैठने हेतु बेन्च लगाये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा गमलों एवं पौधों से सजावट का कार्य किया जा रहा है, तथा आलोक विभाग द्वारा प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम, वाराणसी द्वारा सौन्दर्यीकरण के इस कार्य को दो दिनों में पूर्ण करा दिया जायेगा।

वहीं दूसरी तरफ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एनपी सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की अतिक्रमण टीम एवं प्रवर्तन दल के साथ लहुराबीर, एवं मलदहिया क्षेत्रों में भ्रमण कर गंदगी फैलाने वालों एवं अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये रुद्ध 63 हजार का जुर्माना वसूला गया, तथा भविष्य में गंदगी न करने हेतु चेतवानी दी गयी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा एनपी सिंह ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत कल नमो घाट से अस्सी घाट तक सफाई अभियान चलाया जायेगा, तथा गन्दगी करने वालों से जुर्माना भी वसूला जायेगा।

Updated On 1 Dec 2022 9:04 AM GMT
Anurag

Anurag

Next Story