Bank Holidays in March 2023: आज फरवरी 2023 का महीना खत्म हो जाएगा, कल से नए महीने मार्च 2023 की शुरआत होगी। जिसमें कई होली, रामनवमी और चैत्र नवरात्रि जैसे…

Bank Holidays in March 2023: आज फरवरी 2023 का महीना खत्म हो जाएगा, कल से नए महीने मार्च 2023 की शुरआत होगी। जिसमें कई होली, रामनवमी और चैत्र नवरात्रि जैसे कई बड़े व प्रमुख व्रत त्योहार पडेंगे, जिसके कारण बैंकों में भारी छुट्टियां भी पड़ने वाली है। ऐसे में आरबीआई (RBI) ने मार्च में बैंकों की छुट्टियों (Bank Holiday in March) की लिस्ट जारी कर दी है। हम आपकी सुविधा के लिए मार्च महीने में बैंकों में होने वाले छुट्टियों की पूरी लिस्ट लेकर आएं है। तो चलिए जानते है कि मार्च में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे..

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) की तरफ से हर महीने बैंकों की छुट्टियों को लेकर डिटेल्स जारी की जाती है। जिसके अनुसार बैंक की यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होती है। यहां Bank Holiday List दी गई है, जिसे देखकर आप जान सकते हैं कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इन छुट्टियों की लिस्ट में साप्ताहिक छुट्टियां (शनिवार और रविवार) भी शामिल हैं।

देखें, मार्च 2023 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट

03 मार्च, 2023- चापचर कूट के अवसर पर आइजोल में बैंक रहेंगे बंद
05 मार्च, 2023- रविवार की छुट्टी
07 मार्च, 2023 - होली/ होलिका दहन/ धुलेंडी/ डोल जात्रा/ याओसांग के मौके पर बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, रांची और पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
08 मार्च, 2023 - धुलेटी/ डोल जात्रा/होली के मौके पर बैंक अगरतल्ला, अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, पटना, रायपुर, अइजोल, भोपाल, लखनऊ, दिल्ली, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलोंग, श्रीनगर और शिमला में
09 मार्च, 2023 - होली केवल पटना में बैंक रहेगा बंद
11 मार्च, 2023 - दूसरा शनिवार की छुट्टी
12 मार्च, 2023 - रविवार की छुट्टी
19 मार्च, 2023 - रविवार की छुट्टी
22 मार्च, 2023 - गुडी पाडवा/ उगाडी/ बिहार दिवस/प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष के मौके पर बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, जम्मू और मुंबई में बैंक रहेगा बंद.
25 मार्च, 2023 - चौथा शनिवार
26 मार्च, 2023 - रविवार की छुट्टी
30 मार्च, 2023 - रामनवमी के मौके लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, मुंबई, पटना, अहमदाबाद, बेलापुर, पटना, नागपुर और रांची में बैंक बंद रहेगा.

ऑनलाइन करें कामकाज

अगर आपको बैंक में छुट्टी होने वाले दिन ही पैसों की जरूरत पड़ जाती है. तो आप बैंक एटीएम (Bank ATM) का इस्तेमाल कर सकते है. इसके अलावा एक खाते से दूसरे खाते में अपना पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) या नेट बैंकिंग (Net Banking) का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) के लिए यूपीआई (UPI) की मदद भी ले सकते है।

बता दें कि बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday) अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य इवेंट पर निर्भर करती हैं। यानी कि हर एक राज्य और शहरों में ये अलग-अलग हो सकती हैं।

Updated On 28 Feb 2023 1:49 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story