लखनऊ, 26 जून (हि.स.)। लखनऊ स्थित निशातगंज के पेपर मिल कॉलोनी में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी के माध्यम से आज आयुष हेल्थ कैंप एवं निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक अरविंद एवं मुकेश महाराज द्वारा किया गया।

मिशन निदेशक सुखलाल भारती ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को निशुल्क दवाएं और चश्मे का वितरण करना है। उन्होंने बताया कि लगभग 100 से अधिक लोगों को निःशुल्क चश्मा दिया गया और 200 से अधिक लोगों को निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया।

सुखलाल भारती ने बताया कि क्या इस तरह का आयोजन आयुष मिशन के तत्वावधान में आगे भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से जहां गरीबों का मुफ्त इलाज होता है। वहीं सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन

Updated On 23 Sep 2023 3:29 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story