नैनीताल, 29 सितंबर (हि.स.)। पूर्व में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे व वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुधांशु धूलिया ने शुक्रवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन में पंजीकृत एवं 45 से अधिक वर्षों से अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे 29 अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने उच्च न्यायालय की एक वेबसाइट को भी लांच किया।

शुक्रवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के बार सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए न्यायमूर्ति धूलिया से सम्मानित होने वाले अधिवक्ताओं में सबसे अधिक उम्र के व प्रदेश के प्रथम महाधिवक्ता एलपी नैथानी, महेश लाल साह, पीताम्बर मौलेखी, गंगा दत्त जोशी, भुवन पांडे, भोला दत्त जोशी, जगदीश बेलवाल, वीके कोहली, सुखपाल सिंह पंवार, रमेश आर्या, मान सिंह बिष्ट, डीके शर्मा, केके साह, डॉ. महेंद्र पाल, आरपी नौटियाल, बिंदेश गुप्ता, पीसी मौलेखी, एचएस कंसल, बीडी कांडपाल, अर्चना, बीपी नौटियाल, भूपेंद्र सिंह, घनानंद जोशी, जेपी जोशी, एमसी पांडे, प्रभात पांडे व सुधीर कुमार सहित कुल 29 अधिवक्ता शामिल रहे। इस दौरान बार के अध्यक्ष डीसीएस रावत और महासचिव गौरव अधिकारी ने सभी मेहमानों और अधिवक्ताओं का स्वागत किया।

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पीसी पंत का शुभकामना देता एक वीडियो संदेश भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव बिष्ट ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा के साथ ही महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, अवतार सिंह रावत, रमन साह, देवेंद्र पाटनी, शैलेंद्र चौहान, सिद्धांत साह, आलोक मेहरा, कुर्बान अली, आदित्य साह, हर्ष तनेजा, निखिल बिष्ट, मोहित मौलेखी, भानु मेर व दीपक रावत सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/वीरेन्द्र

Updated On 29 Sep 2023 7:56 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story