देहरादून, 28 सितम्बर (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं की सुनवाई की।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह इन समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करें ताकि दोबारा किसी शिकायतकर्ता को उनके पास तक न आना पड़े। विभिन्न जगहों से पहुंचे लोगों ने मंत्री जोशी के समक्ष अपनी समस्याओं का पुलिंदा रखा। उन्होंने मौके पर ही कई फरियादियों की समस्या का संबंधित अधिकारियों को टेलीफोन के माध्यम से शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

Updated On 29 Sep 2023 12:13 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story