तमाम अध्यापकों व जनप्रतनिधियों ने महादेव को दी बधाईयां

नई टिहरी, 28 सितंबर (हि.स.)। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने जनपद टिहरी गढ़वाल निवासी महादेव मैठाणी को संघ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। इसके लिए अध्यापकों व जनप्रतनिधियों ने महादेव मैठाणी को इसके लिए बधाई दी है। मैठाणी ने जिम्मेदारी को ईमानदारी व निष्ठा से निभाने की बात कही।

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय विजल्वाण ने बताया भारतीय शहीद सैनिक इण्टर कॉलेज नैनीताल में संगठन के संरक्षक मंडल के सदस्य एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जयप्रकाश बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें सितंबर, 2023 को देहरादून की बैठक में लिए गये निर्णय के तहत संगठन के महामंत्री पद पर पीसी जोशी नैनीताल के मनोनीत किया था।

पीसी जोशी ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद पर कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की गई। इस कारण समस्त संरक्षक मंडल के सदस्यों ने दूरभाष पर अपनी सहमति देते हुए जनपद टिहरी गढ़वाल के महादेव मैठाणी को संगठन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। महामंत्री पद पर मैठाणी के मनोनयन के लिए पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजे सिंह नेगी, प्रेम सिंह सजवाण, प्रदीप डबराल, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह नेगी, पूर्व महामंत्री मनोज जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष सीएम सेमवाल के साथ ही आरपी तिवारी, जनार्दन बुड़ाकोटी, सुरेंद्र भट्ट ने अपनी सहमति दी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, महादेव मैठाणी, विशन सिंह मेहता, अनिल नौटियाल, दिनेश डोबरियाल, विजय पाल सिंह जगवाण, हेम कबाड़वाल, चतर सिंह पटवाल, भूपेंद्र बिष्ट, योगेश मिश्रा, गिरीश सेमवाल, आलोक भट्ट आदि शिक्षक उपस्थित रहे महादेव मैठाणी को अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री बनने पर पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष प्रेम सिंह सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष चमोली मदन मैखुरी आदि शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल//रामानुज

Updated On 29 Sep 2023 12:13 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story