इटानगर (असम), 29 सितंबर (हि.स.)। नेशनल सोसलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-आईएम) के कुख्यात विद्रोही ने अरुणाचल प्रदेश के न्याउसा गांव में असम राइफल्स के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जनवरी 2022 से कैडर एनएससीएन-आईएम के एक सक्रिय कैडर के रूप में काम कर रहा था और क्षेत्र में जबरन वसूली और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था। इसके अलावा उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं। आज इस कैडर ने अरुणाचल प्रदेश के लॉन्गडिंग जिले में आत्मसमर्पण कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/सुनील

Updated On 29 Sep 2023 4:03 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story